10 महीने का बच्चा क्या खा सकता है?HealthPlanet

Posted on Mon 6th Mar 2023 : 15:35

10 महीने के बच्चे के लिए कितना दूध आवश्यक है?

शिशु के लिए मां का दूध सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। यह उसके शारीरिक विकास में भी मुख्य भूमिका निभाने का काम करता है। यहां हम बता रहे हैं कि 10 माह का शिशु एक दिन में कितना मां का दूध और कितना फॉर्मूला दूध पी सकता है।

मां का दूध: शिशु प्रतिदिन औसतन 709 से 887 मिली मां का दूध पी सकता है (9)।

फॉर्मूला दूध: अगर आपका शिशु फॉर्मूला दूध पीता है, तो वह एक दिन में औसतन 709 से 887 मिली तक यह दूध पी सकता है (9)।

नोट : शिशु की क्षमता के अनुसार दूध की मात्रा में परिवर्तन हो सकता है।

आगे हम शिशु के खाने की क्षमता के बारे में बात कर रहे हैं।
10 महीने के बच्चे के लिए कितना खाना आवश्यक है?

10 महीने के शिशु के खान-पान पर ध्यान देना भी जरूरी है, जो इस प्रकार है (10):
खाद्य पदार्थ मात्रा
अनाज 2 से 3 चम्मच दो बार दे सकते हैं
हरी सब्जियां ¼ से ½ कप प्रतिदिन 2 बार
फल ¼ से ½ कप प्रतिदिन 2 से 3 बार
दही आदि ¼ से ½ कप प्रतिदिन 2 बार
प्रोटीन (मांस, चिकन, मछली, अंडे, बीन्स, टोफू) लगभग ¼ कप 1 से 2 बार प्रतिदिन
अन्य अनाज (गेहूं से बनी ब्रेड, ब्राउन राइस, नरम रोटी) ¼ कप प्रतिदिन 2 बार

आगे हम 10 माह के शिशु की नींद के बारे में बात करेंगे।
10 महीने के बच्चे के लिए कितनी नींद आवश्यक है?

10 महीने के शिशु प्रतिदिन 12-16 घंटे सो सकते हैं। वह रात को करीब 9 घंटे सो सकते हैं। वहीं, दिन में दो बार झपकी ले सकते हैं (11)।

नोट: जैसा कि हर शिशु की खुराक अलग-अलग हो सकती है, वैसे ही उनके सोने के समय में भी परिवर्तन हो सकता है।

10 महीने के बच्चे के लिए खेलें और गतिविधियां

10 माह का शिशु इतना विकास हो जाता है कि वह खुद से खेलना शुरू कर देता है। 10 माह के शिशु द्वारा खेले जाने वाले खेल व गतिविधियां कुछ इस तरह हो सकती हैं (12):

क्रॉलिंग की जगह दें : 10 महीने के शिशु घुटनों के बल चलना शुरू कर देते हैं। ऐसे में उन्हें घूमने के लिए जगह मिलनी चाहिए।

अपने पास बुलाना : आप शिशु से कुछ दूर बैठकर उसे अपने पास बुलाने के लिए आवाज लगा सकते हैं। इस खेल को न सिर्फ आप पसंद करेंगे, बल्कि आपका शिशु भी यह खेलकर बहुत खुश होगा।

पहियों वाले खिलौने : ऐसे खिलौनों से खेलने में शिशु को आनंद आता है। जब ऐसे खिलौने चलते हैं, तो वो उसे पकड़ने के लिए भागते हैं। इससे उनके शारीरिक विकास में फायदा होता है।

खिलौना फोन : आजकल हर कोई मोबाइल यूज करता है। आपको देखकर शिशु भी कान पर हाथ रखकर मोबाइल पर बात करने की नकल कर सकता है। ऐसे में अगर आप उसे फोन वाला खिलौना लेकर देते हैं, तो वो खुश हो सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info